Home » महाराष्ट्र की तरह की बिहार में वोट चोरी करने की साजिश की जा रही है : राहुल गांधी

महाराष्ट्र की तरह की बिहार में वोट चोरी करने की साजिश की जा रही है : राहुल गांधी

by Dayanand Roy

पटना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को पटना पहुंचे और यहां महागठबंधन की ओर से बुलाये गये बंद में पटना की सड़कों पर उतरकर हिस्सा लिया। राहुल ने तेजस्वी यादव और भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से चुनाव कार्यालय तक मार्च किया।

यहां उन्हें पुलिस ने सचिवालय थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां राहुल ने कहा कि मैं बिहार की जनता और देशवासियों से कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र में वोट चोरी किया गया था और अब ऐसी ही कोशिश बिहार में की जा रही है।

चुनाव आयोग ने बिहार को भी महाराष्ट्र जैसा बना दिया है। प्रदर्शन कर रहे नेता चुनाव आयोग के दफ्तर से केवल 150 मीटर दूर थे पर उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी गयी। हालांकि कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और कई जगहों पर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Comment