Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले रघुवर, गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले रघुवर, गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

by Dayanand Roy

रांची : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से कामना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में फिर से जुट जाएं।

गौरतलब है कि पूर्व में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी हेमंत से मिलकर गुरूजी के स्वास्थ्य का हाल ले चुके हैं।

दिशोम गुरू शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Comment