नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली।
रेहान 25 साल के हैं। प्रियंका के करीबी सूत्रों ने सगाई की पुष्टि की है। सगाई रणथंभौर में एक निजी समारोह में हुई। दोनों परिवार रणथंभौर घूमने गए हुए हैं।
अवीवा बेग दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। सोनिया गांधी के पोते रेहान एक शौकीन वाइल्डलाइफ और कमर्शियल फोटोग्राफर हैं।
रेहान कभी-कभी अपनी मां प्रियंका के साथ उत्तर प्रदेश में जनसभा में दिखाई देते हैं। उनके मामा राहुल गांधी रायबरेली से मौजूदा सांसद हैं। सूत्रों अनुसार, रेहान और अवीवा बेग की शादी जल्द होने की उम्मीद है।
