गिरिडीह में भारत फाइनेंस के कर्मचारी से 1.20 लाख की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस के कर्मचारी से दिनदहाड़े 1.20 लाख रुपये की लूट हुई। पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है।

Dayanand Roy
1 Min Read

Giridih News : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। महेशमुंडा के पास बंधाबाद गांव के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से अपराधियों ने 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *