नोज रिंग विवाद ने पकड़ा तूल, उर्सुलाइन स्कूल के बाहर ABVP का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उर्सुलाइन स्कूल में नोज रिंग विवाद को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। संगठन ने छात्रा के साथ कथित भेदभाव की निष्पक्ष जांच और स्कूल प्रबंधन से सार्वजनिक जवाब की मांग की।

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची: उर्सुलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज में नोज रिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि यदि किसी छात्रा के साथ उसकी सांस्कृतिक पहचान या परंपरा के आधार पर भेदभाव किया गया है, तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

ABVP की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सभी छात्रों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर हो सके।

प्रदर्शन के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन भी किया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रा को न्याय नहीं मिला और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ABVP ने स्कूल प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह पूरे मामले पर अपना पक्ष सार्वजनिक रूप से रखे, ताकि लोगों के सामने सभी तथ्य स्पष्ट हो सकें।

प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें दिशा दित्या, उज्ज्वल तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, रवि अग्रवाल, कुमकुम गुप्ता, ऋतिक शाहदेव, प्रियांशु तिवारी, अंकित तिवारी, सलोनी श्रीवास्तव, श्वेता कुमारी, तान्या कुमारी, मुस्कान कुमारी, जूही सिंह, हर्षित पांडे, पीयूष जायसवाल, राजेश साहू, रोहित साहू और दीपक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *