Home » नीतीश सरकार ने की 19 को बिहार विधानसभा भंग करने की सिफारिश

नीतीश सरकार ने की 19 को बिहार विधानसभा भंग करने की सिफारिश

by Dayanand Roy

मुख्यमंत्री उसी दिन इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

20 को गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

महेश कुमार सिन्हा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मौजूदा विधानसभा  19 नवंबर को भंग किए जाने की सिफारिश से अवगत कराया। नीतीश कुमार ने इससे संबंधित पत्र भी राज्यपाल  को सौंपा। इसके पूर्व  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई वर्तमान कैबिनेट की अंतिम बैठक में विधान सभा 19 नवंबर को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।इसके लिए पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह  की तैयारी जोरशोर से चल रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को नयी सरकार का गठन होगा।

इस बीच भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी। उसके बाद एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना चुनाव जायेगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 नवंबर को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इस बीच पटना से दिल्ली तक एनडीए नेताओं लगातार चली बैठकों में नई सरकार का स्वरूप लगभग तय हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में कुल 36 मंत्री होंगे। इनमें भाजपा के16, जदयू के 15, लोजपा(रा) के तीन और हम तथा रालोमो से एक-एक मंत्री होंगे।

Related Articles

Leave a Comment