
हजारीबाग : विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में पंचकर्म विधि चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा नए समाहरणालय भवन के समीप अवस्थित पंचकर्म भवन में जिला आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से प्रारंभ की गई है।

मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि आयुर्वेद जैसी प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा प्रणाली में पंचकर्म उपचार एक अत्यंत महत्वपूर्ण विधि है। “प्रीवेंशन इज बेटर देन क्यूर” की भावना के साथ हमें आयुर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा, ताकि आमजन इसके लाभ से जुड़ सकें।

इस मौके पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन तिवारी, जिला नोडल आयुष पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमारी शाही, आयुष चिकित्सक डॉ. विजय तिवारी, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, सुबोध ओझा, भाजपा नेता राजू सिंह, अनिल मिश्रा तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


