समाज को जोड़ने और समरसता भरने का माध्यम है करम पर्व : सुदेश महतो

Dayanand Roy
1 Min Read

सिकिदिरी में करम पर्व की पूर्व संध्या पर समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो

रांची : करम पर्व समाज को जोड़ने और समरसता भरने का माध्यम है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और भाईचारे का भी प्रतीक है। मंगलवार को ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहीं।

वे सिकिदिरी बैंक मैदान में करम महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यहां श्री महतो ने समारोह में उपस्थित लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। करम अखड़ा में पारंपरिक नृत्य-गान के साथ लोगों ने उल्लासपूर्वक उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी,  रीना केरकेट्टा, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, सोमदेव, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, रूपा, बबिता, राजू नायक, अभिषेक, रोहन समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *