रांची : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरूवार को तिरूपति मंदिर जाकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए।
इस दौरान उन्होंने ईश्वर से समस्त झारखण्डवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां मंदिर के पुजारी ने उन्हें भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा भेंट की।