इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं दुनिया को नई रौशनी दिखायी : केशव महतो कमलेश

Dayanand Roy
3 Min Read

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

रांची : पूरी दुनिया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति और नारी नेतृत्व के प्रतीक के रूप में जानती है और उन्होंने देश हीं नहीं दुनिया को भी नई रोशनी दिखाई। बुधवार को ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहीं। वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीताराम केशरी के जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि  सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को मजबूत करने वाली नेत्री ने सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को देश की जनता के सामने अनुकरणीय बना दिया। भुवनेश्वर की सभा में इन्दिरा गांधी का अंतिम वाक्य कि मैं रहूं या ना रहूं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आयेगा। आज सही साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के चार मूल मंत्र दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत, अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक है।

देश के प्रति सच्ची सेवा और समर्पण ने उनको एक महान् व्यक्तित्व की संज्ञा दी तो दूसरी ओर कांग्रेस संगठन को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिली। विकासशील देशों की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेवारी तक ले गया।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रवीन्द्र सिंह,  सुनील सिंह, कार्यालय सह-प्रभारी श्री राजन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, जगदीश साहु, रमा खालखो, निरंजन पासवान, गुंजन सिंह, सलीम खान, मनोज सहाय पिंकू, सतीश केडिया, अख्तर अली, जगरनाथ साहु, राजू राम, छोटू सिंह, अजय सिंह, रामानंद केशरी के नाम शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *