Home » दिवंगत विजय मल्होत्रा के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

दिवंगत विजय मल्होत्रा के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

by Dayanand Roy

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा भारतीय तीरंदाजी संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. विजय कुमार मल्होत्रा के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उनका बीते मंगलवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। वे 94 साल के थे।

इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि स्व. मल्होत्रा का दिल्ली की राजनीति में उल्लेखनीय योगदान रहा है, साथ ही खेल जगत में, विशेषकर तीरंदाजी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Leave a Comment