Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लोकभवन में मिले डॉ अरुण उरांव, जनहित के मुद्दों पर रखीं बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लोकभवन में मिले डॉ अरुण उरांव, जनहित के मुद्दों पर रखीं बातें

by Dayanand Roy

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लोकभवन में मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातें रखीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। इस मुलाकात के बाद डॉ अरुण उरांव ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति की सलाह और आशीर्वचनों को अक्षरशः पालन कर आगे बढ़ने का हम सबों ने उन्हें भरोसा दिया।

गौरतलब है कि डॉ अरुण उरांव झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रकाश बिखेर रहे हैं। उनकी पहल से झारखंड के 5000 से अधिक बच्चों की जिंदगी में बेहतर शिक्षा हासिल करने का रास्ता प्रशस्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Comment