पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना हाई कोर्ट के निकट नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की।