पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अशोक राजपथ पर 422 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कारगिल चौक (गांधी मैदान) से साइंस कॉलेज वाया पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डबल डेक फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।
इस मौके पर नीतीश ने कहा कि अत्याधुनिक फ्लाईओवर के बन जाने से अशोक राजपथ पर ट्रैफिक की समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा और पटना की यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो जाएगी।
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जानेवाले मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में बहुत ही सुविधा होगी। यह फ्लाईओवर पटना के शहरी परिदृश्य और आवागमन को एक नई दिशा देगा।