आदिवासी समाज के आभार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Dayanand Roy
1 Min Read

 

रांची : अबुआ सरकार की ओर से पेसा नियमावली की स्वीकृति के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने रांची आवास में आदिवासी समाज के युवाओं के साथ आभार कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप और हम सभी का यह दायित्व है कि इससे जुड़े बिंदुओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। आने वाले समय में लोगों को पेसा कानून को लेकर जागरूक करें।

आप सभी युवा हैं, मुझे विश्वास है कि युवा झारखण्ड को आगे बढ़ाने में आपका सार्थक सहयोग राज्य को मिलता रहेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, धन्यवाद और जोहार।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *