
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाली झारखंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर हेमंत ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।

पूरे राज्य को आप पर गर्व है। झारखंड की युवा प्रतिभाएं देशभर में नई प्रेरणा बन रही हैं। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर झारखंड क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, “झारखंड क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। यह जीत आपके मेहनत, अनुशासन और जज़्बे का परिणाम है।
टीम के हर खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं। झारखंड की धरती से निकली प्रतिभा आज देशभर में अपना परचम लहरा रही है. जय झारखंड! ”


