Home » मौसम का बदला मिजाज, कश्मीर में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

मौसम का बदला मिजाज, कश्मीर में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

by Dayanand Roy

नई दिल्ली : कश्मीर में कुछ दिनों की राहत के बाद सर्दी फिर से तेज हो गई है और घाटी में न्यूनतम तापमान गिरकर अधिकतर जगहों पर शून्य से नीचे चला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस से कम है।

उत्तरी कश्मीर का मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के पर्यटक रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

यह क्षेत्र अभी ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर में है जो 40 दिनों की अत्यधिक ठंड की अवधि होती है। इस दौरान रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है।हालांकि, दर्ज किया गया मौजूदा तापमान सामान्य से अलग पैटर्न को प्रदर्शित कर रहा है।

इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक और अधिकतम होती है। हालांकि, इस मौसम में घाटी के मैदानी इलाकों में अभी तक कोई बर्फबारी नहीं हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच और छह जनवरी को उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि चार जनवरी तक मौसम के ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Comment