Home Latest Updates भाजपा-आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

भाजपा-आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

by Dayanand Roy

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह टिप्पणी गृह मंत्री अमित शाह के एक कथित बयान के एक दिन बाद की। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अंग्रेजी बांध नहीं पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं- जंजीरें तोड़ने का औजार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग सवाल पूछें और बराबरी करें।

Related Articles

Leave a Comment