18

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यहां से नितिन नवीन अपने सरकारी आवास टेलर रोड पहुंचे।

वे रविवार को खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे और महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे।
सोमवार को वह वापस दिल्ली लौट जायेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले नितिन नवीन 9 फरवरी को पटना आये थे और 10 फरवरी को बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए थे। इस दौरान विधानसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया था।


