राष्ट्रपति भवन पहुंचे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, मुर्मू ने दी गगनयान मिशन के लिए शुभकामनाएं

Dayanand Roy
1 Min Read

नई दिल्ली : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए। यह जानकारी राष्ट्रपति के कार्यालय ने दी।

शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वह अन्य साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम मिशन 4 के तहत 20 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पिछले महीने पृथ्वी पर लौटे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने मुर्मू से मुलाकात की।

उन्होंने अंतरिक्ष में अपने अनुभव राष्ट्रपति के साथ साझा किए। पोस्ट में लिखा है, ‘‘राष्ट्रपति ने पूरी टीम को भविष्य के प्रयासों, खासकर गगनयान मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *