अनिकेत सिंह बने झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के कोषाध्यक्ष

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : अनिकेत सिंह को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अजय राय ने कहा कि संगठन की आर्थिक व्यवस्था और पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

हमें विश्वास है कि अनिकेत सिंह अपनी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संघ की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने अनिकेत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के आर्थिक प्रबंधन को और बेहतर होने की आशा व्यक्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *