41

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आशुतोष अग्निहोत्री के कविता संग्रह ‘मैं बूँद स्वयं, खुद सागर हूँ’ का विमोचन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को अपने इतिहास, संस्कृति और परंपरा के प्रति हर युग में चेतना संपन्न बनाने में साहित्य का अमूल्य योगदान रहा है।

विस्तृत भारतीय दर्शन और शास्त्रों के ज्ञान को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करती यह पुस्तक कम शब्दों में व्यापक विचार का सार है।
मानव जीवन की संवेदना और करुणा को युवा पीढ़ी के सामने लाने के इस तरह के प्रयास प्रशंसनीय हैं।


