कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सुबह करीब 11:10 बजे अमित शाह का विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा। एयरपोर्ट से वे सीधे दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा की।
भाजपा विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल
अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार गठन प्रक्रिया और विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता पहुंचे हैं।
वे न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
207 नवनिर्वाचित विधायक होंगे मौजूद
जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा के 207 नवनिर्वाचित विधायकों के शामिल होने की संभावना है।
इस बैठक में विधायक दल के नेता के चयन और नई सरकार गठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।
राजनीतिक गतिविधियां हुईं तेज
अमित शाह के दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा नेतृत्व सरकार गठन और आगे की रणनीति को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है।
