
रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया गया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले रामलखन सिंह यादव कॉलेज, संत पॉल कॉलेज तथा संजय गांधी कॉलेज एवं अन्य कॉलेजों के सेमेस्टर 4 के रिजल्ट में भारी अनियमितता बरती गई है।

अपने मूल्यांकन से असंतुष्ट लगभग 60 परसेंट छात्र फेल है। इस विषय को लेकर आजसू के नेतृत्व में घेराव किया गया और फिर वार्ता हुई परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि छात्रों की बात सुनी जाएगी और इस पूरे विषय को विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड की बैठक में इस विषय को रखा जाएगा और छात्र हित में समाधान किया जाएगा।

इस घेराव में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू और सक्षम झा इत्यादि लोग उपस्थित थे।


