रांची : नई दिल्ली में वीर रंग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे का कुशल क्षेम पूछा।
सुदेश महतो ने अंगवस्त्र देकर राजनाथ सिंह का अभिनंदन किया और बिहार चुनाव में जीत की बधाई दी। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित थे। श्री महतो ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
