एअर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ड्रीमलाइनर के कॉकपिट का मॉड्यूल बोइंग के निर्देश के बाद दो बार बदला

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: विमानन कंपनी एअर इंडिया ने हाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 787-8 विमान के ‘थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल’ (टीसीएम) को 2019 में जारी बोइंग के निर्देश के बाद पिछले छह साल में दो बार बदला था।

टीसीएम में ईंधन को नियंत्रित करने वाले स्विच शामिल होते हैं। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईआईबी) की शनिवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट से पता चला था कि दोनों इंजन के ईंधन नियंत्रण स्विच एक सेकेंड के अंतराल में ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए थे, जिसके कारण विमान की ऊंचाई में तत्काल कमी आ गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे एअर इंडिया उड़ान संख्या 171 की कॉकपिट में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। पिछले महीने गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *