Home » झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया: ममता बनर्जी

झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया: ममता बनर्जी

by Dayanand Roy

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। शिबू सोरेन गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और मेरे आदिवासी भाइयों एवं बहनों के गुरु दिशोम (महान नेता) शिबू सोरेन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके बेटे, झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं मेरे भाई हेमंत सोरेन तथा उनके पूरे परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’’

बनर्जी ने कहा कि वह शिबू सोरेन का बहुत सम्मान करती हैं।

Related Articles

Leave a Comment