सरायकेला के जंगल में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय महिला का शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सरायकेला के कपाली जंगल में 20 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Dayanand Roy
2 Min Read

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित फॉरेस्ट इलाके के जंगल से मंगलवार को एक 20 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, जंगल में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद तलाशते समय उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद बच्चों ने स्थानीय लोगों और कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

महिला की हुई पहचान

पुलिस ने मृतका की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड स्थित रूपरू गांव निवासी सुमारी सिंह सरदार (20) के रूप में की है। उनके पति रबिन मुंडा कपाली के डैमडूबी इलाके में रहकर टेम्पो चलाते हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जिस परिस्थिति में शव मिला है, उसे देखते हुए पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *