रामगढ़ की चुट्टूपालु घाटी में बड़ा सड़क हादसा टला, ट्रेलर की चपेट में आईं दो कारें, लंबा जाम लगा

रामगढ़ की चुट्टूपालु घाटी में ट्रेलर की चपेट में आने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद लंबा जाम लगा, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

Dayanand Roy
1 Min Read

Road Accident : रामगढ़ थाना क्षेत्र की चुट्टूपालु घाटी में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घाटी में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खराब खड़े एलपीजी गैस टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और उसकी चपेट में दो कारें आ गईं।

हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना के बाद चुट्टूपालु घाटी मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग वीकेंड और अन्य जरूरी कामों के लिए सफर पर निकले थे, लेकिन जाम में फंसने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने में जुट गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *