चांडिल में 6 से 12 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला और कई ट्रेनें देरी से चलेंगी

चांडिल में 6 से 12 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले गए और कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, रेलवे ने यात्रियों को सतर्क रहने को कहा।

Dayanand Roy
1 Min Read

Train Cancellation : चांडिल में 6 जुलाई से 12 जुलाई तक दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान रेलवे के इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल-टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े जरूरी मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

ब्लॉक के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ का आंशिक रूप से परिचालन होगा, जबकि कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (06, 08, 09, 10, 12 जुलाई)
  • आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (07, 10, 12 जुलाई)
  • आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (06, 09 जुलाई)
  • टाटानगर–आसनसोल मेमू (08, 11 जुलाई)

रूट में बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन

  • टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू कई तारीखों पर आद्रा तक ही चलेगी
  • चक्रधरपुर–गोमो मेमू कुछ दिनों में महुदा तक ही सीमित रहेगी
  • आसनसोल–टाटानगर मेमू कुछ दिनों में आद्रा में ही समाप्त होगी

देरी से चलने वाली ट्रेनें

  • खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से
  • हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 1 से 2 घंटे देरी से

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपडेटेड टाइम टेबल जरूर जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *