गर्मी के मौसम में आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद होती है। लेकिन बाजार में मिलने वाली हर ब्रिक, कोन या स्टिक वास्तव में आइसक्रीम नहीं होती। कई उत्पाद देखने और स्वाद में एक जैसे लगते हैं, लेकिन उनकी सामग्री और पोषण मूल्य अलग-अलग होते हैं। इसलिए खरीदने से पहले पैक पर लिखी जानकारी पढ़ना जरूरी है।
आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में क्या है अंतर?
असली आइसक्रीम मुख्य रूप से दूध और डेयरी उत्पादों से तैयार की जाती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार इसमें कम से कम 10 प्रतिशत मिल्क फैट होना आवश्यक है। यही डेयरी फैट कैल्शियम और अन्य प्राकृतिक पोषक तत्व प्रदान करता है, जो बच्चों के विकास के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
दूसरी ओर, फ्रोजन डेजर्ट में डेयरी फैट की जगह वनस्पति तेल (वेजिटेबल फैट) और पानी का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद और बनावट भले ही आइसक्रीम जैसी हो, लेकिन इसका पोषण मूल्य अलग होता है। इसलिए अगली बार खरीदारी करते समय पैक पर Milk Solids या Vegetable Oil जरूर जांचें, ताकि आप और आपका परिवार बेहतर विकल्प चुन सके।
