झारखंड के 595 मंडलों में मनाया जाएगा हूल दिवस: आदित्य साहू ने किया एलान

झारखंड भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में हूल दिवस मनाएगी। सिदो-कान्हो समेत हूल क्रांति के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया जाएगा।

Dayanand Roy
2 Min Read

Hool Diwas : झारखंड भाजपा 30 जून को हूल दिवस बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी में है. सिर्फ भोगनाडीह ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी 595 मंडलों में इसी दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे ये घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की.

आदित्य साहू के मुताबिक हर मंडल में हूल क्रांति के शहीदों सिदो‑कान्हो, चांद‑भैरव, फूलो‑झानो की मूर्ति पर माल्यार्पण होगा. भोगनाडीह में खास कार्यक्रम के लिए 9 सदस्यीय कमेटी भी बना दी गई है और वहां भव्य आयोजन किया जाएगा.

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के जनजातीय समुदाय ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और 30 जून 1855 को इन्हीं लोगों ने हूल क्रांति की शुरुआत की थी. यह दिन उनके संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है.

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां सिर्फ वोट के लिए जनजातीय पहचान का इस्तेमाल करती हैं, जबकि भाजपा ने आदिवासी गौरव, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया है. उनका कहना था कि मोदी सरकार ने आदिवासी हितों और संस्कृति को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने में मदद की है. इसी भावना से भाजपा हर मंडल में हूल दिवस मना रही है ताकि इन महानायकों को सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा सके.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *