सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिट और हेल्दी बॉडी के लिए जानी जाती हैं। 39 वर्षीय इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी फिटनेस का राज सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि एक खास एंटी-फ्लेमेटरी डाइट भी है। इस डाइट ने उनकी सेहत और लाइफस्टाइल दोनों को काफी बदल दिया है।
बीमारी के बाद बदला खानपान
सामंथा को मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी का सामना करना पड़ा, जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपनी ही मांसपेशियों पर हमला करने लगती है। इस वजह से उन्हें मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपने खानपान पर बेहद गंभीरता से ध्यान देना शुरू किया और पूरी तरह अपनी डाइट बदल दी।
क्या है एंटी-फ्लेमेटरी डाइट
एंटी-फ्लेमेटरी डाइट का उद्देश्य शरीर में सूजन को कम करना होता है। इस डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए जाते हैं जो शरीर को अंदर से शांत और स्वस्थ रखते हैं। इसमें हरी सब्जियां, फल, हल्दी, दालचीनी, सूखे मेवे और अच्छे तेल शामिल होते हैं। सामंथा का मानना है कि यही डाइट उनकी रिकवरी और एनर्जी का बड़ा कारण है।
किन चीजों से रहती हैं दूर
सामंथा रुथ प्रभु अपनी डाइट में जंक फूड, रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, व्हाइट ब्रेड, पास्ता और शुगर जैसी चीजों से पूरी तरह दूरी बनाए रखती हैं। उनका रोज का खानपान लगभग एक जैसा होता है और वह कभी चीट मील नहीं लेतीं, जिससे उनकी डाइट में अनुशासन बना रहता है।
डाइट में शामिल करती हैं हेल्दी फूड
उनकी डाइट में ब्रोकली, फूलगोभी, शिमला मिर्च, अनार, अंगूर, हल्दी, दालचीनी, एवोकाडो, बादाम, अखरोट और ग्रीन टी जैसे फूड शामिल होते हैं। इसके अलावा फैटी फिश जैसे साल्मन भी उनकी डाइट का हिस्सा है।
एंटी-फ्लेमेटरी डाइट के फायदे
यह डाइट शरीर की सूजन कम करने में मदद करती है, वजन को नियंत्रित रखती है और दिल, डायबिटीज तथा अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है। साथ ही यह शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी संतुलित रखने में मददगार मानी जाती है।
