मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का शिलान्यास

Dayanand Roy
2 Min Read

 

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना-डोभी बाईपास के समीप सिमरा निसरपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पटेल नवजागरण न्यास द्वारा ‘सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला’ के भूमि पूजन एवं शिलान्यास हेतु आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े लोग उपस्थित थे।  पटेल  नवजागरण न्यास से जुड़े पटना के जाने माने चिकित्सक

डाॅ बसंत कुमार सिन्हा के मुताबिक इस परिसर को एक अतिथिशाला और क्लब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह समाज के लोगों के ठहरने और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक केंद्र होगा। यानी यह केवल एक अतिथिशाला नहीं है।  उसी परिसर में एक क्लब का भी निर्माण किया जा रहा है। डॉ सिन्हा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के लोगों के लिए एक आधुनिक और बहुउद्देश्यीय केंद्र विकसित करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *