लंदन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को यूके में यूके सरकार की अवर सचिव सीमा मल्होत्रा से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों पक्षों ने विदेश अध्ययन को मार्गदर्शन, इंटर्नशिप और नेतृत्व विकास से जोड़ने के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाने पर सहमति जतायी।
यूके सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा विदेश छात्रवृति योजना की सराहना की और इसे भारत यूके साझेदारी का सशक्त उदाहरण बताया। बीते चार वर्षों में इन योजनाओं से 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका फायदा हुआ है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीमा मल्होत्रा को झारखंड आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। वहीं, सीमा मलहोत्रा ने मुख्यमंत्री को शनिवार को यूके की प्रतिष्ठित मेगालिथिक साइट स्टोनहेंज के भ्रमण का न्यौता भी दिया।

