चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर सियासी दही-चूड़ा भोज का सिलसिला गुरुवार को जारी रहा। इसी क्रम में गुरुवार को  केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए।

कार्यक्रम में चिराग पासवान ने नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। चिराग पासवान ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार पूरी मजबूती के साथ बिहार के विकास के लिए एकजुट है और आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *