मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक राजेश कच्छप ने रविवार को मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने पेसा नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद की ओर से स्वीकृति दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। साथ ही नववर्ष के आगमन की एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूरी गर्मजोशी से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक राजेश कच्छप का स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *