पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टनल के निर्माण कार्य की प्रगति और अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे।

बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर वहां के विभिन्न प्रदर्शों का अवलोकन किया, साथ ही संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त पुनर्विकसित किए जा रहे ऑफिसर्स कैम्पस के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से अधिकारियों को आवासन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

