फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Dayanand Roy
2 Min Read

नयी दिल्ली:  फिल्म निर्माता आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी साझा की।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर ‘बी62 स्टूडियोज’ और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

5 दिसंबर को जब ये फिल्म थिएटर्स में आई थी, तो इसने सिर्फ 32 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में किया, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ने उसके बाद वीकेंड पर जो रफ्तार पकड़ी, उसके बाद ये मूवी भारत की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल होकर मानी। हालांकि, धुरंधर का जज्बा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कम नहीं हुआ है, क्योंकि 20वें दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धुआंधार कमाई की है।

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 20 दिनों में 935.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस बड़ी कमाई के साथ ही मूवी ने ‘एनिमल’ (Animal Movie) का घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस लाइफटाइम रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है, जोकि 915 करोड़ तक का था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *