पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वन्य जीवों को भी देखा और उनके स्वास्थ्य तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी ठीक ढंग से देखभाल करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान यहां आने वाले बच्चों एवं लोगों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है ताकि वे वन्य जीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें।
उन्होंने अधिकारियों को संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन जल्द से जल्द शुरू कराने को भी कहा। भ्रमण के दौरान सीएम ने जेब्रा के नवजात बच्चे का नाम ‘समृद्धि’ रखा।

