Home » कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर के साथ की भविष्य की संभावनाओें पर चर्चा

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर के साथ की भविष्य की संभावनाओें पर चर्चा

by Dayanand Roy

रांची : भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ ए एम झारखंड के दौरे पर हैं। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची में उनके साथ झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक और उत्साह वर्धक चर्चा की।

दोनों के बीच कृषि के साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर सहयोग के नजरिए से बातचीत हुई। गौरतलब है कि विश्व के स्तर पर पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया का लंबा अनुभव है। नई तकनीक के साथ काम करने की दक्षता इस देश की सफलता का राज है।

झारखंड को भी नई तकनीक का कैसे लाभ मिले, यहां के पशुपालक भी उस नई तकनीक का उपयोग कर सकें। इस विषय पर झारखंड ने अपना पक्ष रखा।

अच्छी बात ये रही कि ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर की टीम के सदस्य इसे लेकर विभागीय अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। टीम ने झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों का दौरा भी किया।

ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर के अंदर झारखंड के आदिवासी समाज के इतिहास – संस्कृति – और परंपरा को जानने की उत्सुकता भविष्य को लेकर एक बेहतर संकेत है।

बदलाव के साथ मौजूद दौर में आदिवासी समाज की चुनौतियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखना, झारखंड के आदिवासी समाज के हित में होगा। चर्चा में टीम में शामिल फर्स्ट सेक्रेटरी टॉम सैंडरफोर्ड और सीनियर इकोनॉमी रिसर्च अफसर अनाघा के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment