धर्म एवं मानवता के महान रक्षक थे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब : अरविंद केजरीवाल

Dayanand Roy
1 Min Read

चंडीगढ़ : धर्म एवं मानवता के महान रक्षक, नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित श्री आनंदपुर साहिब में ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ का दिव्य आयोजन रविवार को हुआ।

सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के महापुरुष, संत-समाज के प्रतिनिधि और आदरणीय विद्वान पधारे, जिनकी दिव्य उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धर्म और मानवता के महान रक्षक थे।

इस सम्मेलन में सम्मिलित होना मेरे लिए आध्यात्मिक आनंद का सौभाग्य रहा। तीन सौ पचास वर्ष बीत जाने के बाद भी गुरु साहिब जी का अद्वितीय बलिदान हर इंसान को धर्म की रक्षा और मानव-मूल्यों के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता।

इस दिव्य समागम में उपस्थित होकर गुरू साहिब जी के चरणों में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *