मारवाड़ी भवन के नवनिर्मित मल्टीपरपज सभागार का उद्घाटन 10 नवंबर को

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से संचालित मारवाड़ी भवन परिसर में लगभग 8000 स्क्वायर फिट में एयरकंडीशंड मल्टीपरपज सभागार का निर्माण कराया गया है, इसका उद्घाटन 10 नवम्बर को किया जायेगा l

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्य सभा सांसद महुआ मांझी उपस्थित रहेंगे  l गौरतलब है कि मारवाड़ी सहायक समिति सौ से अधिक वर्षों से समाजिक क्षेत्र में काम कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से हरमू स्थित मुक्ति धाम , स्वर्ग द्वार  और मोक्ष धाम ( गैस आधारित शवदाह गृह ) का  नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर संचालन किया जाता है। 

साथ ही जगन्नाथपुर रथयात्रा में पुष्प और भोग सेवा प्रदान की जाती हैl नवनिर्मित सभागार भी जनोपयोगी हो इसी मूल भावना के साथ इसका संचालन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज चौधरी, रमण बोड़ा, भागचन्द पोद्दार, ओमप्रकाश अग्रवाल  के साथ ही सैंकड़ो सदस्य लगातार सक्रिय रूप से लगे हुए है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *