पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल होने पर झोंगो पाहन को दी शुभकामनाएं

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : पूर्व केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल होने पर झोंगो पाहन को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर श्री मुंडा ने कहा कि खूंटी जिले के पहले अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज बनने और भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल होने पर झोंगो पाहन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विपरीत परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद आपने जो उपलब्धि हासिल की है, वह साहस, समर्पण और मेहनत का अद्भुत उदाहरण है। दुबई में होने वाले एशियन यूथ पारा गेम्स में आपकी शानदार सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *