4233 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण

Dayanand Roy
2 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा और विकास से संबंधित योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

इसके साथ ही अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुयी फसल क्षति के लिये कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया।

इसके अतिरिक्त रबी महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया और किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 663 पंचायत सरकार भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 500 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग द्वारा 885 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 322, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 825 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 367 एवं ग्राम पंचायतों द्वारा 160 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण भी किया।

इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *