जागृति यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल संतोष गंगवार

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहादत शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरु नानक स्कूल, रांची में आयोजित जागृति यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस दौरान उन्होंने कीर्तन श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है  कि यह ‘जागृति यात्रा’ श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहादत शताब्दी वर्ष को समर्पित है।

यह यात्रा 17 सितंबर को गुरु के बाग, पटना साहिब से आरम्भ हुई थी और विभिन्न राज्यों से होकर मंगलवार रात रांची पहुंची।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *