कॉरपोरेट लूट के लिए अब राज्यों का सौदा कर रही केंद्र सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य

Dayanand Roy
2 Min Read

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 अगस्त को विधानसभा में कहा था कि केंद्र सरकार लद्दाख में सोनम वांगचुक की आवाज दबाना चाहती है

झामुमो मांग करती है कि उन्हें रिहा किया जाए, पार्टी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की भर्त्सना करती है

रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट लूट के लिए अब राज्यों का सौदा कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने पीएसयू और रेलवे का सौदा किया, एयरपोर्ट और सीपोर्ट का सौदा किया और अब राज्यों का सौदा कर रही है।

यह डरावनी स्थिति है। वहीं, जो लोग इस कॉरपोरेट लूट के खिलााफ आवाज उठा रहे हैं उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। लद्दाख में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी इसी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत है।

उनके आविष्कार से भारतीय सेना उपकृत है। ऐसी शख्सियत सोनम वांगचुक को 26 घंटे पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया। गृह मंत्रालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी की गयी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 अगस्त को विधानसभा में कहा था कि किस प्रकार भाजपा की सरकार एक जनतांत्रिक आंदोलन को, रोकना चाहती है और अपने पूंजीपति मित्रों को उसका सीधा फायदा देना चाहती है।

बीते पांच वर्षों से सोनम वांगचुक ने शांतिपूर्ण तरीके से अनशन किया। उनका डिमांड था कि लद्दाख का पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। उनकी मांग जायज थी। 2020 में जब लद्दाख टेरिटोरियल काउंसिल का चुनाव हुआ तो भाजपा के घोषणापत्र में ये बातें थीं।

पर चूंकि वहां सोलर एनर्जी की असीम संभावनाएं हैं और कारगिल में लिथियम का भंडार है तो सरकार इसे अडानी और अंबानी को सौंपना चाहती है। इसलिए लद्दाख का पूर्ण राज्य का दर्जा सरकार नहीं देना चाहती। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की पार्टी तीव्र शब्दों में भर्त्सना करती है और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *