मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिली बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी तथा बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिल्पा राव को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है।

आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ी को सदैव प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

मौके पर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड सिंगर के रूप में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने की यात्रा के अनुभव साझा किए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *