सीएम विष्णु देव साई के नेतृत्व में देश का अग्रणी प्रदेश बन रहा छत्तीसगढ़ : अर्जुन मुंडा

Dayanand Roy
2 Min Read

ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के नेतृत्व में देश का अग्रणी प्रदेश बन रहा है। ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम उत्सव का कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम जंगल में रहनेवाले समाज को दिखाता है, प्रतिबिंबित करता है। रविवार को ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं।

वे छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि संवैधानिक दृष्टि से आदिवासियों के लिए जनजाति शब्द है। लेकिन आदिकाल से जल, जंगल जमीन के साथ रहनेवाले आदिवासी समाज का अपना एक परिचय है। इस देश में आजादी के बाद हमारे संघर्षों के बल पर चाहे मुगलों का शासन हो या अंग्रेजों का अपना वजूद बचाये रखने के लिए आदिवासी समाज ने संघर्ष किया है।

हमारी संस्कृति और पहचान बनी रहे, इसके लिए सरकार काम कर रही है। आदिवासी भाइयों का समग्र विकास होना चाहिए। संवैधान के प्रावधानों को लागू करें पर उसका लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसके लिए हमें जागरूक होना होगा। जनजाति समाज किस तरह आगे बढ़ेगा।

कैसे वह क्षेत्र सुरक्षित रहेगा, संवैधानिक प्रावधानों का ध्यान रखते हुए। इसका हमें ध्यान रखना है।इस दौरान छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले जशपुर में उन्होंने सीएम विष्णु देव साई के साथ आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा की। छत्तीसगढ़ पहुंचने पर अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *