
रांची : खेलगांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार लड़की ऋषिका की मौत हो गई। वह शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा से पहले सूर्य मंदिर पूजा करने अपने छोटे भाई को लेकर जा रही थी।

वह भाभा केश बाबा नगर की रहनेवाली थी। यह घटना एक सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से हुई, स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल की बस (संख्या JH 01 2303) तेज गति से जा रही थी।

इसी दौरान खेलगांव के पास बस ने स्कूटी पर सवार एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों में स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। हादसे के बाद स्कूल बस मौके से फरार हो गया।
इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग दोषी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बाद में लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी है।



